Danbad : राज्य सरकार की नीतियों का विरोध 7 सूत्री मांगों को लेकर आजसू पार्टी ने 13 अप्रैल को रणधीर वर्मा चौक से उपायुक्त कार्यालय तक सामाजिक न्याय मार्च निकाला. आजसू जिला अध्यक्ष मंटू महतो के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता न्याय मार्च में शामिल हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. जनता के हक और अधिकार के लिए उपायुक्त के नाम स्मार पत्र सौंपा गया. जिला अध्यक्ष मंटू महतो ने कहा कि पार्टी के राज्यव्यापी अभियान के तहत यह न्याय मार्च निकाला गया. इसके माध्यम से राज्य सरकार को उलझनें पैदा करने की बजाय लोकहित में शीघ्र निर्णायक कदम उठाने के लिए आवाज बुलंद की गई. सरकार खतियान आधारित नियोजन नीति बनाकर रिक्त सभी सरकारी पदों को भरे. रोजगार सृजन की दिशा में भी आवश्यक कदम उठाए. न्याय मार्च में केन्द्रीय महासचिव संतोष महतो, राधे श्याम गोस्वामी, कुल्लू चौधरी, वीरेन्द्र निषाद, शफीक आलम, रमेश मुनि, हलधर महतो, रामाशंकर तिवारी, भास्कर ओझा, महबूब आलम, हीरा लाल महतो, दयानंद महतो, वंशराज कुशवाहा, संतोष कुशवाहा आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-the-heat-became-painful-the-temperature-of-koyalanchal-reached-40-degrees/">
धनबाद : गर्मी हुई तकलीफदेह, 40 डिग्री पहुंचा कोयलांचल का पारा [wpse_comments_template]
धनबाद : खतियान अधारित नियोजन नीति लाकर बेरोजगारों को नौकरी दे सरकार- मंटू महतो

Leave a Comment