Search

 
 
 

धनबाद : किसानों को राहत दे सरकार - किसान मोर्चा

 
Dhanbad : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने 27 जुलाई को रणधीर वर्मा चौक पर नौ सूत्री मांगों  को लेकर एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया. जिसमें धनबाद जिले में उत्पन्न सूखे की स्थिति से निजात दिलाने के लिए किसानों को राहत देने की मांग की गई. मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि सूखे की स्थिति है. राज्य सरकार को झारखंड को सूखा क्षेत्र घोषित कर किसानों को अविलंभ राहत देना चाहिए. साथ ही किसानों को 25000 रुपए प्रति एकड़ मुआवजा देना चाहिए. धरना में किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अर्जुन सिंह, श्रवण राय, रणविजय सिंह, मनोज गुप्ता, अजय निषाद, मदन तिवारी, अनिल खेमका, धीरेन्द्र ब्रह्मचारी, भागीरथ दास, टींकू साव, संजय कुशवाहा, इन्द्र भूषण कुशवाहा, ऋषिकेश कुमार, विष्णु सिंह आदि शामिल हुए . [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही