Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : झारखंड में बांग्ला को दूसरी भाषा का दर्जा दे सरकार- अरूप

Dhanbad : धनबाद जिले में 9 मई को कविगुरु रवींद्रनाथ टैगोर की 162वी जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई. बांग्ला भाषा उन्नय समिति की ओर मुख्य समारोह धनबाद के गांधी सेवा सदन में आयोजित किया गया, जिसमें निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी समेत कई समाजसेवियों व बंगाली समाज के लोगों ने कविगुरू को श्रद्धांजलि दी. अरूप चटर्जी ने कहा कि बिहार की तर्ज पर झारखंड सरकार भी बांग्ला को राज्य में दूसरी भाषा का दर्जा दे. समारोह में अमलेंदु सिन्हा, कंसारी मंडल, डोरा मंडल, बेंगू ठाकुर, आशीष मंडल, कल्याण घोषाल, कल्याण भट्टाचार्जी, सम्राट चौधरी, राणा चट्टराज, सुशोभन चक्रवर्ती, सुरजीत चंद्रा, समीर मंडल, कल्याण राय, राजू प्रमाणित आदि मौजूद थे.

झामुमो ने हीरापुर में दी कविगुरु को श्रद्धांजलि

इधर, झामुमो धनबाद महानगर समिति ने टैगोर जयंती पर हीरापुर जेसी मल्लिक स्थित स्थित रवींद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा पर माल्यर्पण कर श्रद्धांजलि दी. महानगर अध्यक्ष मंटू कुमार चौहान ने कहा कि रवींद्रनाथ टैगोर महान कवि, लेखक, नाटककार, संगीतकार, चित्रकार होने के साथ-साथ नोबल पुरस्कार विजेता भी थे. कार्यक्रम में महानगर सचिव अबू तारीक़, मिहिर दत्ता, बंटी सिंह, फिरदौश अंसारी, राजू प्रामाणिक, टिंकू सरकार, सुदीप दत्ता, सिकंदर आलम, राजेश तुरी आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-if-the-local-youth-do-not-get-jobs-in-hrl-indefinite-strike-raj-sinha/">धनबाद

: हर्ल में स्थानीय युवाओं को नौकरी नहीं मिली तो बेमियादी धरना- राज सिन्हा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही