Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : झारखंड में बांग्ला को दूसरी भाषा का दर्जा दे सरकार- बेंगू ठाकुर

Nirsa : झारखंड में बांग्ला को दूसरी भाषा का दर्जा देने की मांग को लेकर बांग्ला भाषा उन्नयन समिति ने 19 मई को निरसा प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना दिया. समिति के सदस्यों ने बीडीओ से मिलकर पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा. धरना का नेतृत्व कर रहे समिति के प्रदेश अध्यक्ष बेंगू ठाकुर ने कहा कि झारखंड राज्य गठन से पहले राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में बांग्ला भाषा में पठन-पाठन की व्यवस्था थी. अलग राज्य गठन में बांग्ला भाषियों का अहम योदान है.  झारखंडी खतियान भी बांग्ला में लिखा हुआ है. राज्य में शादी-विवाह, पूजा-पाठ बांग्ला पंचांग के अनुसार भी होता है. इसके बावजूद झारखंड में बांग्ला भाषा को दरिकनार किया जा रहा है. इसे कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सरकार सभी स्कूलों में बांग्ला भाषा के शिक्षक की नियुक्ति करे. उन्होंने कहा कि अभी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन किया जा रहा है. यदि सरकार की नींद नहीं खुली, तो आरपार की लड़ाई लड़ी जायेगी. धरना में भक्तिपद मोदी, बबलू दास, सुजन कुमार चटर्जी, चंदना तिवारी, सुभाष मंडल, देवाशीष, संजय मंडल, अरिंदम चक्रवर्ती, अरु प पाल, सुबल तिवारी, श्यामल भंडारी समेत काफी संख्या में समिति को लोग शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-cng-bus-service-entangled-in-the-screw-of-dpr-the-bus-did-not-hit-the-roads-even-after-2-years/">धनबाद

: डीपीआर के पेंच में उलझी सीएनजी बस सेवा, 2 साल बाद भी सड़कों पर नहीं उतरी बस [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही