Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : 1932 का खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू करे सरकार- हलधर

Dhanbad : मासस व भाकपा माले ने 1932 के खतियान पर आधारित स्थानीय नीति लागू करने सहित 14 सूत्री मांगों को लेकर 30 मई को धनबाद (Dhanbad) के रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया. केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. मासस के महासचिव हलधर महतो व भाकपा माले के जिला सचिव कार्तिक प्रसाद ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों से मजदूर की जिंदगी नरक बन गई है. 14 सूत्री मांगों में झारखंड में 1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू करने, बेरोजगरी व महंगाई पर ठोस कदम उठाने, केंद्र सरकार की कॉर्पोरेटर को लाभ पहुंचानेवाली अर्थनीति समाप्त करने, लोक उपक्रमों में आउटसोर्स व सेना में शार्ट सर्विस बहाली बंद कर स्थाई बहाली जारी रखने की मांगें शामिल हैं. उन्होंने कहा कि अगर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्सन से मांगें पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन को और तेज करते हुए रेल चक्काजाम व आर्थिक नाकेबंदी करेंगे. धरना में रुस्तम अंसारी, पवन महतो, निरंजन महतो, विश्वजीत रॉय, राणा चटराज, पप्पू रवानी, सृष्टि महतो, धर्म बाउरी आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-post-mortem-of-dead-bodies-of-6-laborers-in-nichitpur-train-accident-bisra-safe/">धनबाद

: निचितपुर रेल हादसे में मृत 6 मजदूरों के शवों का हुआ पोस्टमार्टन, बिसरा सुरक्षित [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही