Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बाल विवाह खत्म करने के लिए मजबूत कानून बनाए सरकार- विप्लव

Dhanbad : कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन बाल विवाह रोकने की दिशा में बेहतर कार्य कर रही है. फाउंडेशन ने वर्ष 2030 तक बाल विवाह मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया है. यह बातें 24 अप्रैल को बरवाअड्डा में संस्था की ओर से आयोजित राष्ट्रीय परिचर्चा व विमर्श में सामने आईं. कार्यक्रम में देश के कोने-कोने से गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. मंथन, धनबाद के परियोजना निदेशक विप्लव महतो ने कहा कि उनकी संस्था कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन के साथ मिलकर बाल विवाह प्रथा को समाप्त करने की दिशा में काम कर रही है. उन्होंने सरकार से बाल विवाह के खिलाफ मजबूत कानून बनाने और मौजूदा कानून का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने की अपील की. साथ ही बाल विवाह निषेध कोष बनाने और 18 साल तक के युवाओं व बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा का प्रावधान करने का आग्रह किया गया. ज्ञात हो कि यह अभियान अब तक देश के 26 राज्यों के 7588 गावों में पहुंच चुका है. जमीनी स्तर पर काम करने वाली 76377 महिलाएं इससे जुड़ चुकी हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-105-people-donated-blood-in-the-camp-of-sant-nirankari-mission/">धनबाद

: संत निरंकारी मिशन के शिविर में 105 लोगों ने किया रक्तदान [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही