Dhanbad : धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने 20 मार्च को विधानसभा में बरवाअड्डा के पास फ्लाईओवर बनाने और एसएनएमएमसीएच में जरूरी दवाओं की व्यवस्था करने का मुद्दा उठाया. कहा कि गोल बिल्डिंग से कतरास के कांको मठ तक 8 लेन सड़क का निर्माण हो रहा है. वहीं, श्रमिक चौक से बरवाअड्डा तक फोर लेन सड़क बन रही है. बरवाअड्डा चौक के पास दोनों सड़कें आपस में मिल रही हैं. यहां पेट्रोल पंप और कई बड़े भवनों की वजह से भीड़-भाड़ की स्थिति रहती है. आने वाले समय में वहां दुर्घटनाएं की आशंकाए रहेगी. इसलिए श्रमिक चौक से बरवाअड्डा जाने वाली सड़क को फ्लाईओवर बनाकर नेशनल हाईवे से जोड़ा जाए.
: राहुल गांधी के घर पुलिस भेजने के विरोध में कांग्रेसियों ने अमित शाह का फूंका पुतला [wpse_comments_template]
एसएनएमएमसीएच में नहीं है कॉटन-इंजेक्शन
विधायक ने एसएनएमएमसीएच में मरीजों के लिए कॉटन और टेटवेक इंजेक्शन तक नहीं होने का मुद्दा सदन में उठाया. कहा कि सुपरिंटेंडेंट टेंडर नहीं होने की बात कहते हैं. हॉस्पिटल में लिफ्ट के लिए जेनरेटर तक नहीं है. उन्होंने अस्पताल की बदहाली का जिक्र करते हुए कहा कि यहां एक किट से महीनों तक छोटे-छोटे बच्चों को नेबुलाइजर दिया जाता है. इमरजेंसी में एक सेक्शन मशीन से महीनों तक मरीजों का इलाज हो रहा है. संक्रमण के दौर में ऐसी लापरवाही गंभीर मामला है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-congressmen-burn-effigy-of-amit-shah-in-protest-against-sending-police-to-rahul-gandhis-house/">धनबाद: राहुल गांधी के घर पुलिस भेजने के विरोध में कांग्रेसियों ने अमित शाह का फूंका पुतला [wpse_comments_template]
Leave a Comment