Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : एसएनएमएमसीएच के ठेका कर्मियों की छंटनी का आदेश वापस ले सरकार- संजुत

Dhanbad : एसएनएमएमसीएच, धनबाद के 120 आउटसोर्सिंग कर्मियों के छंटनी की तैयारी की खबर से कर्मियों में हड़कंप मच गया है. आउटसोर्सिंग कर्मियों का समर्थन करते हुए कई संगठनों ने प्रबंधन से आदेश वापस लाने की मांग की है. झारखंड राज्य चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने भी छंटनी का विरोध किया है. संघ के जिला मंत्री संजुत सहाय ने 16 मई को कहा कि आउटसोर्स कर्मी पिछले नौ वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कोरोना काल में कर्मियों ने अपनी जान की परवाह किये बगैर मरीजों की जान बचाई. ऐसे में अचानक इनकी सेवा समाप्त करना अन्याय होगा. सरकार छंटनी का आदेश अविलंब वापस ले. वरना संघ संघ आंदोलन करने को बाध्य होगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही