Search

 
 
 

धनबाद : एलआईसी का आईपीओ लाकर जनता के पैसे को लूटना चाहती है सरकार: राकेश कुमार

 

अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ ने मनाया 73 वां स्थापना दिवस

Dhanbad : बरटांड़ स्थित अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ धनबाद ईकाई ने एक जुलाई शनिवार को 73 वां स्थापना दिवस मनाया. शाखा वन के अध्यक्ष राकेश कुमार ने संघ का झंडा फहराया. उन्होंने बताया कि एआईआईईए की स्थापना 1 जुलाई 1951 को हुई थी. तब से अबतक के अपने 72 वर्षों के सफर में बीमा उद्योग के राष्ट्रीयकरण से लेकर एलआईसी एवं साधारण बीमा निगम के सार्वजानिक स्वरुप को बनाए रखने में अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ ने प्रमुख भूमिका निभाई है. एलआईसी की परिसंपत्ति आज 43 लाख करोड़ रुपये से अधिक है और यह आम जनता का पैसा है. किन्तु वर्तमान सरकार एलआईसी का आईपीओ लाकर आम जनता के पैसे को लूटना चाहती है. सरकार की इस जनविरोधी नीतियों का एआईआईईए पुरजोर विरोध करता है. समारोह में मनोज कुमार,शुभम राज, सुरेश कुमार, अमित कुमार, निशेश कुमार, बिरेंद्र बराट , बहादुर जी, राहुल प्रसाद, सुमित बास्की, रिशु गुप्ता, ज्योति सिंह, किरण कुमारी, प्रदीप सान्याल, चंदन मोइत्रा, राजेन्द्र राम, राजीव साधु, अरणव कुमार आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही