Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को हर गांव में पहुंचाएंगे- ब्रजेंद्र

Dhanbad : धनबाद जिला 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति ने 24 अप्रैल को कंबाइंड बिल्डिंग स्थित कार्यालय में पंचायती राज दिवस मनाया. उपाध्यक्ष ब्रजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को सभी प्रखंडों, पंचायतों व गांवों में पहुंचाया जाएगा. समिति विकास कार्यों में पारदर्शिता लाने पर विशेष बल देगी. कहा कि 18 महीना बीत जाने के बाद भी जिला व प्रखंडों में बीस सूत्री की कोई बैठक नहीं हुई है. कमेटी का विधिवत गठन नहीं होना चिंता का विषय है. बैठक के बाद प्रतिनिधिमंडल ने डीडीसी से मिलकर जिला व प्रखंडों चल रहीं राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी ली. बैठक में मदन महतो, शमशेर आलम, योगेंद्र सिंह योगी, लक्ष्मण तिवारी, राजू प्रमाणिक हराधन रजवार जितेश सिंह, पप्पू कुमार तिवारी, मनोज कुमार हाड़ी, जगरनाथ महतो, आलमगीर अशरफ, प्रशांत हेंब्रम सहित सभी सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित थे. उधर, मैथन व निरसा में पंचायती राज दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही