Search

 
 
 

धनबाद: बीबीएमकेयू स्थापना दिवस पर नहीं पहुंचे राज्यपाल, चर्चाओं का बाजार गर्म

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) के स्थापना दिवस समारोह में राजभवन की स्वीकृति और राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन के धनबाद में होने के बावजूद वह कार्यक्रम में नहीं पहुंचे. इसके बाद   विश्वविद्यालय में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा. 23 मार्च गुरुवार को विश्वविद्यालय के भेलाटांड़ स्थित स्थापना दिवस समारोह में शिक्षक व अधिकारी आपस में चर्चा करते देखे गए कि एक ही परिसर के दोबारा उद्घाटन कराने पर राजभवन नाराज़ है. चर्चा है कि कुलपति सर्किट हाउस में राज्यपाल मिलने पहुंचे तो उनकी नाराजगी झेलनी पड़ी. बता दें कि विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन 22 जुलाई 2022 को तत्कालीन राज्यपाल रमेश वैश और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऑनलाइन किया था.

  विश्वविद्यालय के पूर्व अधिकारी ने बिगाड़ा खेल

[caption id="attachment_588338" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/dc-governer-300x199.jpeg"

alt="" width="300" height="199" /> सर्किट हाउस में राज्यपाल का स्वागत करते उपायुक्त व अन्य[/caption] कार्यक्रम स्थल पर शिक्षकों के बीच चर्चा थी कि विश्वविद्यालय के एक पूर्व बड़े अधिकारी ने राजभवन को इसके पहले विश्वविद्यालय परिसर के उद्घाटन संबंधी तस्वीरें व अखबार में प्रकाशित खबरें उपलब्ध करा दी. इसी के बाद स्थिति बिगड़ी. इसी कारण राजभवन की की स्वीकृति के बाद भी राज्यपाल कार्यक्रम में नहीं पहुंचे.

 धनबाद से होकर गुजरे, मगर कार्यक्रम से रहे दूर

बता दें कि राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन दुमका में सिद्धू-कान्हू विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह से भाग लेकर धनबाद के रास्ते ही रांची रवाना हुए. धनबाद में उन्होंने सर्किट हाउस में अल्पविराम भी किया. इसके पूर्व पहली बार धनबाद पहुंचने पर राज्यपाल को सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. उपायुक्त संदीप सिंह, एसएसपी संजीव कुमार, डीडीसी शशि प्रकाश सिंह ने पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया. सूत्रों की मानें तो राज्यपाल ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को छोड़कर किसी से मुलाकात नहीं की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही