Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: राज्यपाल होते हैं लाट साहब, कोई टीका-टिप्पणी नहीं :  विधानसभा अध्यक्ष

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने 8 सितम्बर गुरुवार को धनबाद के सर्किट हॉउस में कहा कि राज्यपाल लाट साहब होते हैं, उनके ऊपर कोई टीका टिप्पणी नहीं कर सकता. यह बात उन्होंने तब कही, जब संवाददाताओं ने उनसे चुनाव आयोग की चिट्ठी को लेकर राज्यपाल की चुप्पी पर सवाल किया. उन्होंने कहा कि सरकार के पास विधायकों की संख्या की कमी नहीं है. इसलिए असमंजस की कोई गुंजाइश ही नहीं बनती. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने कृत्रिम तरीके से ऐसी स्थिति बनाने की कोशिश की थी जिसमें वह सफल नहीं हो सके. हालांकि उन्होंने स्पष्ट नहीं किया कि जब असमंजस की स्थिति नहीं थी तो सरकार ने विधायकों को रायपुर की यात्रा क्यों कराई. उन्होंने कांग्रेस के तीनों विधायकों को लेकर कहा कि उनकी पार्टी ने शिकायत दर्ज कराई है. उस पर न्यायोचित कार्रवाई होगी. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-order-secured-on-anticipatory-bail-of-arup-chatterjees-wife-and-others/">धनबाद:

अरूप चटर्जी की पत्नी व अन्य के अग्रिम जमानत पर आदेश सुरक्षित [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही