Search

 
 
 

धनबाद : बीबीएमकेयू के कुलपति को हटाएं राज्यपाल- एनएसयूआई

 
Dhanbad : एनएसयूआई ने बीबीबीएमकेयू, धनबाद के कुलपति पर गंभीर आरोप लगाते हुए झारखंड के राज्यपाल से उन्हें हटाने की मांग की है. संगठन के छात्र नेताओं ने 25 जून को राज्यपाल के एपीआरओ क्रांति कांत को इससे संबंधित मांगपत्र सौंपा. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संगठन के जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्णा चौधरी और जिला महासचिव रोहित पाठक ने किया. उन्होंने कुलपति पर विश्वविद्यालय अनुदान के नाम पर पैसे लेकर शिक्षकों का मनचाहा ट्रांसफर करने व पैसे नहीं देने पर पनिशमेंट ट्रांसफर करने का आरोप लगाया. कहा कि कुलपति द्वारा छात्रों पर तोड़फोड़ का झूठा मुकदमा दायर करना उनकी आवाज को दबाने की साजिश है. मांगपत्र में यूजी सेमेस्टर एक में 72% (20 हजार) छात्रों को फेल कर देने और रिजल्ट आने के एक माह के भीतर सेमेस्टर 2 की परीक्षा लेने, सभी कॉलेजों में शिक्षकों की बहाली करने, डिग्री कॉलेजों में 11वीं व 12वीं की पढ़ाई बंद करने से गरीब छात्रों को आ रही समस्या साथ ही आरएसपी कॉलेज, एसएसएनएलटी कालेज तथा बोकारो सिटी कॉलेज में पीजी की पढ़ाई बंद नहीं करने की मांग की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही