Search

 
 
 

धनबाद: गोविंदपुर प्रखंड प्रमुख ने हूल दिवस पर लिया भ्रष्टाचार मिटाने का संकल्प

 

आप के प्रदेश संयोजक ने किया भ्रष्टाचार सफाई अभियान चलाने का एलान

Govindpur:  प्रखंड प्रमुख निर्मला सिंह ने शुक्रवार 30 जून को यहां गहिरा में सिदो-कान्हू प्रतिमा स्थल पर आयोजित हुल दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त समाज की स्थापना करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. उन्होंने हूल दिवस पर गोविंदपुर प्रखंड एवं अंचल कार्यालय से भ्रष्टाचार और गड़बड़ी मिटाने का संकल्प लिया. उन्होंने कहा कि आज सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के आदिवासियों, दलितों एवं पिछड़ों का प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में शोषण हो रहा है. व्यवस्था भ्रष्ट हो गई है. उन्होंने कहा कि भ्रष्ट व्यवस्था को पूरी तरह समाप्त किया जाएगा. आप पार्टी के प्रदेश संयोजक डीएन सिंह ने कहा कि गोविंदपुर प्रखंड से शुरू भ्रष्टाचार सफाई अभियान जिले के सभी प्रखंडों में चलाया जाएगा और विकास कार्यों में रिश्वतखोरी बंद होगी. समारोह की शुरुआत अमर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई. समारोह को आप के प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र नाथ चौबे, कुमार राकेश, महबूब आलम, अशोक महतो, मो एजाज, राजेश सिंह, एके विश्वास, राजकुमार गिरि, मोहन राय, अख्तर अंसारी, समीर दे, अनवर अंसारी, रिजवान आलम, शत्रुघ्न साव, मुमताज अंसारी, सुजीत गोप , सुबोध भंडारी, निर्मल गोराई, असगर अंसारी, कृष्णा टूडू, अयूब अंसारी आदि ने संबोधित किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही