Search

धनबाद : गोविंदपुर के सरकारी तालाब व परती जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) के डीसी संदीप सिंह ने 30 मई को अपने सभाकक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया. उन्होंने शहर व जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं. गोविंदपुर अंचल क्षेत्र से आए एक व्यक्ति ने डीसी को आवेदन देकर हल्का 3, मौजा उदयपुर के अंतर्गत ग़ैर आबाद जमीन पर बने तालाब पर दबंगों द्वारा कब्जा कर लेने की शिकायत की. कहा कि वहां गैर आबाद जमीन पर 2 तालाब व पंचायत सचिवालय है. दोनों तालाबों में मनरेगा योजना के तहत मिट्टी कटाई की गई थी. इनमें से एक तालाब पर कुछ दबंग लोगों ने कब्जा कर डोजरिंग कर तालाब को मिट्टी से भरकर समतल कर दिया है. वहीं, पंचायत सचिवालय के बगल में परती सरकारी जमीन पर अवैध रूप से चहारदीवारी निर्माण कर कब्जा किया जा रहा है. डीसी ने गोविंदपुर सीओ को पूरे मामले की जांच करने का निर्देश दिया. तोपचांची की निशा देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास के लिए, सिंदरी की आरती थापा ने राशन कार्ड में अपने दो बच्चों के नाम चढ़ाने व आंधी-पानी में क्षतिग्रस्त घर के लिए आर्थिक मदद देने का आग्रह किया. जनता दरबार में शिक्षा, जमीन विवाद, ऑनलाइन रसीद, आवास, पेंशन, रोजगार, स्वास्थ्य, राशन कार्ड, मुआवजा, पारिवारिक विवाद, सरकारी योजना में अनियमितता से संबंधित शिकायतें आईं. डीसी ने सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करने हुए जल्द निष्पादन का निर्देश दिया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jamsans-central-organization-secretary-anil-nonia-resigns/">धनबाद

: जमसं के केंद्रीय संगठन सचिव अनिल नोनिया का इस्तीफा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp