Search

 
 
 

धनबाद : बाघमारा अंचल कार्यालय में भ्रष्टाचार के खिलाफ ग्राम स्वराज अभियान का धरना जारी

 
Baghmara : बाघमारा अंचल में व्याप्त भ्रष्टाचार खिलाफ ग्राम स्वराज अभियान के बैनर तले रैयतों का बेमियादी धरना जारी है. मंगलवार को बड़ी संख्या में रैयत अंचल कार्यालय पहुंचे और धरना में शामिल हुए. धरना का नेतृत्व कर रहे रैयत विकास कुमार रजवार ने बताया कि छोटामंझीलाडीह मौजा में उसकी 7.70 एकड़ पुश्तैनी जमीन है. लेकिन अंचल कार्यालय में ऑनलाइन रसीद नहीं काटी जा रही थी. धरना शुरू होने के बाद सीओ न मौके पर पहुंचकर कहा कि फिलहाल साइट बंद है. लिंक आते ही रसीद कट जाएगी. इसी तरह की समस्या अन्य रैयतों की है. रैयतों ने कहा कि सीओ के लिखित आश्वासन के बाद ही धरना समाप्त होगा. धरना पर बैठे ग्रामीणों में बसंती देवी, सुलोचना देवी, मानो रजवार, सुंदरी देवी, उमेश रजवार, सुरदर्शन रजवार, दिलीप कुमार महतो, गुरुचरण महतो, अजय महतो, मनीलाल साव, तीता कुमारी, विकास कुमार रजवार, प्रदीप रजवार, विसाल महतो, महेश कुमार, बबलू रवानी, भुनेश्वर रविदास, अंकित रजवार, कमल महतो, जयराम प्रसाद साव, चंदन रजवार आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-ats-court-sentences-plfi-supremo-dinesh-gop-to-two-years-of-rigorous-imprisonment/">BREAKING

: PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप को ATS कोर्ट ने दो साल सश्रम कारावास की सजा दी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही