Search

 
 
 

धनबाद : ग्रामीण एकता मंच ने सांसद से की वृक्षों की कटाई रोकने की अपील

 

पत्र लिख कर की बीसीसीएल पीवी एरिया व आउटसोर्सिंग कंपनी पर कार्रवाई की मांग

Putki : ग्रामीण एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष रंजीत सिंह उर्फ बबलू सिंह ने धनबाद के सांसद पीएन सिंह को पत्र लिख कर हरे भरे वृक्ष काटकर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने की शिकायत की है. पत्र में कहा गया है कि बिना अनुमति के बीसीसीएल पीवी एरिया व आउटसोर्सिग कम्पनी गोपाली चक नंबर दो एवं तीन में पुराने 2500 व ओबी डम्प पर लगे लगभग 10,000 वृक्षों को अवैध तरीके से काटकर पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रही है. विदित हो कि बीसीसीएल  के स्थानीय वृहद पैमाने पर बिना सक्षम पदाधिकारी से अनुमति प्राप्त किए हरे-भरे वृक्ष काट रहे हैं. इसे रोकने एवं कार्रवाई के लिए कई बार पत्राचार किया जा चुका है. परंतु आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी. पत्र में लिखा है कि मंच की ओर से समय समय पर पर्यावरण एवं प्रदूषण के मामले में आवाज उठाई जाती रही है. कहा है कि हमारी संस्था के पास बीसीसीएलएवं आउटसोर्सिंग कम्पनी द्वारा पर्यावरण को प्रभावित करने एवं प्रदूषण उत्पन्न करने के संबंध में भरपूर साक्ष्य उपलब्ध है. आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध कराया जा सकता है. पत्र में सांसद से अनुरोध किया गया है कि बीसीसीएल एवं आउटसोर्सिंग कम्पनी के कृत्यों के कारण पर्यावरण के असंतुलन व भयानक तबाही से बचाया जाए. पत्र में वृक्षों को कटने से रोकने की उचित कार्रवाई करते हुए जनता को राहत पहुंचाने का अनुरोध किया गया है. पत्र की प्रतिलिपि विधायक राज सिन्हा, झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो, टुंडी विधायक मथुरा महतो, निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो को भी भेजी गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही