Search

 
 
 

धनबाद : महागठबंधन सरकार ने राज्य के युवाओं को धोखा दिया- अपर्णा

 
Nirsa : निरसा की विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने कहा कि राज्य की महागठबंधन सरकार ने झारखंड के युवाओं को धोखा दिया है. सरकार की युवा विरोधी मानसिकता के कारण युवकों का भविष्य अंधकारमय हो गया है. इसके खिलाफ 23 अगस्त को भाजपा युवा मोर्च की रांची में युवा आक्रोश रैली होगी. इस रैली में सरकार को हटाने का संकल्प लिया जाएगा. विधायक अपर्णा मंगलवार को धनबाद जिला भाजपा उपाध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल के गोविंदपुर स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रही थीं. ग्रामीण जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर ने कहा कि आक्रोश रैली में जिले के ग्रामीण क्षेत्र से 5 हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था. हर वर्ष 5 लाख युवाओं को नौकरी देने व स्पष्ट स्थानीय नियोजन नीति बनाने का भी वादा किया था, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं हुआ. सिंदरी से भाजपा विधायक की पत्नी तारा देवी ने कहा कि बड़ी संख्या में शक्ति केंद्र स्तर के कार्यकर्ता रैली में भाग लेने रांची जाएंगे. मौके पर निताई रजवार, मनोज मिश्रा, रतिरंजन गिरि, ओमप्रकाश बजाज, तालेश्वर साव, दिनेश मंडल, बमबम साव, किरीटी भूषण रूज, जग्गू साव, फूलचंद मंडल आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : कोलकाता">https://lagatar.in/will-speak-on-kolkata-issue-in-future-dont-want-to-divert-attention-from-murder-of-dalit-in-rae-bareli-rahul/">कोलकाता

मामले पर भविष्य में बोलूंगा, रायबरेली में दलित की हत्या से ध्यान भटकाना नहीं चाहता: राहुल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही