Search

 
 
 

धनबाद : पीएम मोदी के आगे महागठबंधन की साजिशें होंगी फेल- अपर्णा

 
Nirsa : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा ने 25 जून को निरसा के एक मैरेज हॉल में समारोह का आयोजन किया. निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने कार्यक्रम में आए पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को पट्टा देकर सम्मानित किया. विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों से विपक्षी नेता घबरा गये हैं. अपनी जमीन खिसकती देख पूरे देश के विपक्षी नेता महागठबंधन बनाकर मुंगेरीलाल के हसीन सपने की तरह भाजपा को हराने का सपना देख रहे हैं. लेकिन उनकी सारी नीतियां व साजिशें फेल हो जाएंगी. इस दौरान विधायक ने मोदी सरकार की गरीबों व किसानों के विकास व कल्याण के लिए शुरू  की गईं योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी. मौके पर ग्रामीण जिला मीडिया प्रभारी रतिरंजन गिरी, शिवकुमार दारूका, रवींद्र सहनी, संजय महतो, जयप्रकाश सिंह सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-mla-mathura-mahto-told-the-problems-of-fire-affected-bastakola/">धनबाद

: विधायक मथुरा महतो को अग्नि प्रभावित बस्ताकोला की बताईं समस्याएं [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही