Search

 
 
 

धनबाद: कुमारधुबी से भव्य अरदास निसान शोभायात्रा झरिया रवाना

 

भजन व जयकारे लगाते हुए गाजे-बाजे के साथ किया प्रस्थान

Maithan: श्री श्याम दीवाने एग्यारकुंड द्वारा 25 जुलाई मंगलवार को अहले सुबह चार बजे भव्य अरदास निसान शोभा यात्रा गाजेबाजे के साथ निकाली गई. निसान शोभा यात्रा श्री श्याम दरबार कुमारधुबी से 51 किलोमीटर का सफर तय कर झरिया श्री श्याम दादी मंदिर पहुंचेगी, जहां श्याम प्रेमी बाबा के भजन व कीर्तन गायन करेंगे और उसके बाद महाआरती की जाएगी. निसान यात्रा में 125 श्याम प्रेमियों ने हाथ में निसान लिए खाटू नरेश के भजन व जयकारे लगाते हुए गाजे-बाजे के साथ झरिया के लिए प्रस्थान किया. यात्रा में श्याम बाबा का भव्य दरबार सजाया गया थाय शाम साढ़े सात बजे यात्रा श्याम मंदिर झरिया पहुंचेगी. सभी श्याम भक्त निसान चढ़ाएंगे और श्याम बाबा से आशीर्वाद लेकर वापस कुमारधुबी श्याम मंदिर लौटेंगे. निसान शोभा यात्रा कुमारधुबी, एग्यारकुंड, मुगमा, निरसा, गोविंदपुर, धनबाद होते हुए झरिया श्री श्याम मंदिर पहुंचेगी. इस दौरान श्याम प्रेमियों द्वारा जगह जगह शीतल जल एवं चाय नाश्ते के स्टॉल लगाए गए. यात्रा में चेतन अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, आकाश गढ्यान, नीरज साव, पिंटू साव, लोकेश तिवारी, विकास अग्रवाल, रोहित खाटूवाला, अमीत खरकिया, राहुल शर्मा, कन्हैया अग्रवाल, कुणाल अग्रवाल, संतोष अग्रवाल आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही