Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: टाटा स्टील झरिया डिवीजन में स्वतंत्रता दिवस पर भव्य समारोह

Advertisement
Advertisement

महाप्रबंधक संजय राजोरिया ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

 Jorapokhar: टाटा स्टील झरिया डिवीजन के जामाडोबा महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोहपूर्वक मनाया गयाय महाप्रबंधक संजय राजोरिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. इस अवसर पर उन्होंने परेड की सलामी ली. श्री राजोरिया ने कहा कि हम सभी के लिए गर्व का क्षण है कि हम आजादी के 76 वां जश्न मना रहे हैं. अपने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करना चाहूंगा, जिन्होंने हमारे लिए लड़ाई लड़ी.  टाटा स्टील में सुधार की यात्रा में, विविधता और समावेशी विकास ने हमें मजबूत और अधिक करुणामय बना दिया है. अपने सभी कर्मचारियों, हितधारकों और समुदाय को "स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं" देता हूं. उन्होंने टाटा स्टील की सुरक्षा और अग्निशमन कर्मियों द्वारा प्रदर्शित अनुकरणीय साहस और कर्तव्य के प्रति समर्पण की सराहना की. उन्होंने कहा कि टाटा स्टील शुरू से बहुत योगदान दे रही है और हमें महान लोकाचार के साथ इसे जारी रखना चाहिए. अगर हम अपना दिल और दिमाग एक साथ रखें, तो यकीन है कि देश को उन ऊंचाइयों तक ले जाने में सक्षम होंगे, जैसा हमारे संस्थापक चाहते थे. इस मौके पर अधिकारी नरेंद्र कुमार गुप्ता, कर्नल भवानी सिंह निर्वाण, पंकज दास,श्रमिक नेता संतोष महतो,यूनियन प्रतिनिधि एवं कर्मचारी मौजूद थे.

जोड़ापोखर के सभी शिक्षण संस्थानों में हुआ झंडोत्तोलन

इसके अलावा जोड़ापोखर के सभी सरकारी गैर सरकारी संस्थानों में 77 वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया. स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. प्राथमिक विद्यालय 6/7 पीट्स में प्रचार्य रतन पांडेय,प्राथमिक विद्यालय जामाडोबा डुमरी प्रचार्य दीनानाथ सिंह,मदर टेरेसा स्कूल जोरापोखर में सचिव किशोर महतो,सेंट चिश्ती शाहिद मेमोरियल एकाडमी स्कूल डिगवाडीह में प्रचार्य एस अहमद,न्यू एंजल्स होम स्कूल डिगवाडीह में निदेशक परवेज अख्तर, प्राचार्य आफताब आलम, न्यू किड्स गार्डेन स्कूल जेलगोड़ा में प्राचार्य बिजय कुमार दुबे, शहीद शशिकांत पांडेय चौक पर पिता राजेश्वर पांडेय,सेंट जेवियर्स स्कूल शालीमार में आर पीटर साह, टाटा डीएवी स्कूल जामाडोबा में अधिकारी पंकज दास उपस्थित थे. प्राचार्य संजीव श्रीवास्तव, राजीव गांधी टीचर्स ट्रेनिग कॉलेज व जवाहरलाल नेहरू स्कूल डिगवाडीह नंबर 12 में निदेशक डॉ आर एन चौबे उपस्थित थे. प्राचार्य रुना दुबे, डीएवी मॉडल स्कूल सिंफर में डॉ जे के सिंह उपस्थित थे. प्राचार्य महुआ सिंह ने डीएवी बनियाहीर में व प्राचार्य एस मोदक ने झंडोत्तोलन किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही