Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :  भादो अमावस समारोह को लेकर कतरास में निकली भव्य कलश निशान शोभायात्रा

Advertisement
Advertisement
रानी लक्ष्मी बाई की झांकी रही आकर्षण का केन्द्र, 14 सितंबर को दादी ज़ी के श्रृंगार व पंच धारी भोग के साथ होगा समापन
Katras : श्री श्री रानी सती दादी मंदिर कतरासगढ़ में 25वां भादो अमावस समारोह धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है. इस मौके पर मंगलवार 12 सितंबर को भव्य कलश निशान शोभायात्रा निकाली गयी. यात्रा में 251 कलश व 501 निशान के साथ परम्परागत रूप से दादी ज़ी के जयकारा लगाते हुए शोभा यात्रा में श्रद्धालु महिलाएं व पुरुष चल रहे थे. इस मौके पर नयनाभिराम कई आकर्षक झांकिया निकाली गई. झांकी में झांसी की रानी आकर्षण का केंद्र बनी.  झारखंड बटालियन की झांकी भी आकर्षक रही. तीन दिवसीय इस समारोह को लेकर लोगों में काफ़ी उत्साह है. [caption id="attachment_756719" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/NISHAN-KALASH-YATRA-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> निशान कलश शोभा यात्रा में शामिल महिलाएं[/caption] [caption id="attachment_756723" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/JHANKI-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> शोभायात्रा में शामिल झांकी[/caption] समिति के सचिव राजेश केडिया ने बताया कि 13 सितंबर को संगीत मय मंगल पाठ, श्री ज्योत पूजन और रात्रि में सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भक्ति जागरण का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा. अंतिम दिन 14 सितंबर को दादी ज़ी का श्रृंगार और पंच धारी भोग लगाया जाएगा. इस मौके पर सवामणी छपन्न भोग और महाआरती का आयोजन होगा. यह">https://lagatar.in/dhanbad-congress-leaders-set-up-camp-in-jharia-and-demanded-investigation-of-dengue/">यह

भी पढ़ें : धनबाद: कांग्रेस नेताओं ने झरिया में की कैंप लगाकर डेंगू के जांच की मांग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही