धनबाद: कतरास तिलाटांड में रुद्र महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश शोभायात्रा
Katras : कतरास (Katras) तिलाटांड कतरास में "श्री श्री 108 शिव मंदिर एवं शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ" के अवसर पर शनिवार 20 मई को शिव मंदिर परिसर से गाजे बाज़े एवं झांकी के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकली. इस शोभयात्रा में बाघमारा के विधायक ढुल्लु महतो समेत भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु अपने हाथ में पताका लेकर भगवान का जयकारा लगाते चल रहे थे. आयोजन समिति के अनुसार यज्ञ 25 मई तक चलेगा. प्रतिदिन 23 तारीख तक यज्ञ स्थल पर संध्या 7 बजे से कथावाचक श्री सीता शरण एवं लाडली शरण संगीतमय श्रीराम कथा का वाचन करेंगे प्रथम दिन शोभा यात्रा के बाद संध्या 7 बजे श्रीराम कथा का वाचन होगा. दूसरे दिन 21 तारीख रविवार को प्रातः 7 बजे से पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, वेदी पूजन, अरणि मंथन द्वारा अग्न्युत्पत्ति, अग्नि स्थापना, जलाधिवास, हवन, आरती, प्रवचन एवं प्रसाद वितरण होगा. तीसरे दिन 22 तारीख सोमवार को प्रातः 7 बजे से मंडप पूजन, वेदी पूजन, रुद्राष्टाध्यायी पाठ, चण्डीपाठ हवन, आरती, अन्नाधिवास एवं संगीतमय आरती का कार्यक्रम तय है. चौथे दिन 23 तारीख मंगलवार को पूर्ववत् पूजन, हवन, आरती, रात्रि में फलाधिवास, पुष्पाधिवास संध्याधिवास एव प्रवचन, जबकि 24 तारीख बुधवार को मंडप पूजन, शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा, रुद्राभिषेक, स्नान, भव्य श्रृंगार, षोडषोपचार पूजन, हवन, आरती एवं संध्या 7 बजे से भक्ति जागरण व अंतिम दिन 25 मई गुरुवार को मंडप पूजन, हवन, महायज्ञ की पूर्णाहुति आरती एवं भव्य भंडारा का आयोजन होगा. यज्ञ को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष हरि प्रसाद हज़ारी, सचिव कमलेश सिंह, कोषाध्यक्ष बिट्टू गोप, सोनू हज़ारी, संतोष, राजेश, कैलाश हज़ारी, रोशन हज़ारी, नंदकिशोर हज़ारी, पंकज सिंह, धीरेन् सिंह, चंदन हज़ारी आदि का सराहनीय योगदान है. [wpse_comments_template]

Leave a Comment