Search

धनबाद:बजरंगबली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा

Nirsa : कलियासोल प्रखंड के सिमुलदान गांव में सोमवार 22 मई को बजरंगबली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में शामिल युवती व महिलाएं दलदली आश्रम के दामोदर नदी से  जल भर कर पुनः मंदिर प्रांगण पहुंची. मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा क्षेत्र के आचार्य मुकुल रंजन मुख़र्जी पूजा व भागवत पाठ के जरिये संपन्न कराएंगे. कलियासोल के मुखिया राजीव मंडल, जिप सदस्य बसुंधरा पाल सहित गांव के लोग अनुष्ठान को सफल बनाने में जुटे हुए हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp