Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: नर्मदेश्वर मंदिर में प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा पर निकली भव्य कलश यात्रा

Dhanbad : शहर के हीरापुर में बिजली कॉलोनी स्थित श्री श्री नर्मदेश्वर मंदिर से 4 मई गुरुवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु शामल हुए. मंदिर में दो दिवसीय यज्ञ भी हो रहा है, जहां हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा होगी. गुरुवार की सुबह महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर मंदिर प्रांगण से कतारबद्ध होकर राजेंद्र सरोवर बेकार बांध के लिए प्रस्थान किया. वहां मां गंगा की पूजा-अर्चना के बाद कलश में जल भरा गया. फिर महिलाएं सिर पर कलश लेकर शहर के प्रमुख मार्गो का भ्रमण करती हुई वापस बिजली बोर्ड कॉलोनी हीरापुर के श्री श्री नर्मदेश्वर मंदिर प्रांगण पहुंची. इस भव्य आयोजन में बजरंगबली के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा. आयोजन में रवि कुमार, कुल बहादुर, कौशल कुमार, अशोक सिंह समेत दर्जनों श्रद्धालु शामिल थे. यह भी पढ़ें:  अज्ञात">https://lagatar.in/a-young-man-died-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle/">अज्ञात

वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही