Search

 
 
 

धनबाद: झरिया में एकदशम शतचंडी महायज्ञ पर निकली भव्य कलश यात्रा

 
jharia : झरिया (Jharia) झरिया के लिलोरी पथरा में एकद्शम शतचंडी महायज्ञ के अवसर पर शुक्रवार 7 अप्रैल को भव्य कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा में 501 महिलाएं कलश लेकर चल रही थीं. हर-हर महादेव, जय मां अंबे आदि के नारे लगाए जा रहे थे. कलश शोभा यात्रा मां लिलोरी पथरा यज्ञ मंडप से निकाली, जो बाटा मोड़, लक्षमिनिया मोड़ आदि स्थानों का भ्रमण करती हुई झरिया के आनंद भवन तालाब परिसर पहुंची. यज्ञाचार्या अवधेशा नंद त्यागी और पुजारी राजीव पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलभरणी की रस्म अदायगी कराई. यजमान के रूप में त्रिलोकी राम व उनकी धर्मपत्नी, राजेश ठाकुर व उनकी धर्मपत्नी,  जादू राम की धर्म पत्नी भी मौजूद थी. कलश यात्रा पुन: लिलोरी मंदिर स्थित यज्ञ मंडप पहुंची. कलश शोभा यात्रा में प्रीतम रवानी, बिहारी यादव, गोविंद ठाकुर,जीवन राऊत, महेश शर्मा, श्रवण ठाकुर,मनीष यादव,विनोद शर्मा, रोहित शर्मा, राहुल शर्मा, कुलदीप शर्मा, राजा शर्मा आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही