Search

धनबाद: शतचंडी महायज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा के मौके पर निकली भव्य कलश यात्रा

Katras/Baghmara :  माटीगढ़ स्थित राज राजेश्वरी नव दुर्गा मंदिर में श्री श्री 108 शत चंडी महायज्ञ सह संगीतमय श्रीमद भागवत कथा के आयोजन पर शनिवार 29 अप्रैल को भव्य कलश शोभायात्रा निकली. गाजे बाज़े के साथ हाथ में पताका लिए हुए श्रद्धालु शामिल हुए, जबकि 501 महिलाएं कलश लिये शोभायात्रा में चल रही थीं. शोभायात्रा जमुनिया नदी पहुंची, जहां मंत्रोच्चार के साथ कलश में स्वच्छ जल भरा गया. इस धार्मिक अनुष्ठान के मौके पर उज्जैन की बाल विदुषी प्रभु प्रिया जी (रामायनी) प्रतिदिन संध्या श्रीमद्भागवत कथा का पाठ करेंगी. सप्ताहव्यापी इस धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम दिन 6 मई को भव्य भंडारा का आयोजन किया जाएगा. प्रथम दिन कलश शोभायात्रा में बाघमारा के विधायक की धर्म पत्नी सावित्री देवी, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, यज्ञ समिति के पप्पू सिंह, अरविन्द दूबे, सुरेश चौहान, जितन भुईयां, बच्चू राय, मन्नू सिंह बबलू पांडे, अविनाश पांडे, रतन चौहान, गुड्डू सिंह, बलराम चौहान, राजू चौहान, सूर्यकांत सिंह, किशोर ठाकुर, मनोज सिंह, सतीश कुमार समेत भारी संख्या में लोग शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp