Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर निकली भव्य कलश यात्रा

Mahuda: महुदा (Mahuda)  भाटडीह ओपी के पावर हाउस के समीप नवनिर्मित शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर तीन दिवसीय के प्रथम दिन कलश जल यात्रा निकाली गयी. कलश जल यात्रा में भारी संख्या में महिला-पुरुष, श्रद्धालु, भक्त गेरुआ वस्त्र धारण कर शामिल हुए. कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू हुई, जो तेतुलिया, भाटडीह होते हुए दामोदर नदी के तट पर पहुंची. वहां आचार्यों ने पूजा-अर्चना कराई. तत्पश्चात जल भरण के बाद कलश यात्रा ग्राम भ्रमण के लिए निकली और भाटडीह होते हुए शिव मंदिर पहुंची.   [caption id="attachment_550783" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/jhanki-mahuda-300x217.jpeg"

alt="" width="300" height="217" /> कलश यात्रा में आकर्षक झांकी[/caption] यात्रा में दर्जनों भक्त जय श्रीराम का नारा लगाते हुए चल रहे थे. शिव पार्वती, श्रीकृष्ण, लक्ष्मी की झांकी सभी को आकर्,त कर रही थी.   कई जगहों पर भक्तजनों को शरबत व पानी भी पिलाया गया. मंदिर प्रांगण में उसी शुद्ध जल से आचार्यों ने यज्ञ मंडप में यजमान अर्जुन रावत एवं उसकी पत्नी ललिता देवी से पूजा शुरू कराई. आचार्य गौतम कुमार पांडेय, उपाचार्य मृत्युंजय पांडेय, मथुरा प्रसाद पांडेय एवं राजेश चन्द्र शास्त्री द्वारा मंत्रोचार के साथ पूजा अर्चना शुरू की गई. यज्ञ स्थल मंत्रोचार से क्षेत्र गुंजायमान हो रहा था. सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में भाटडीह ओपी प्रभारी विरेन्द्र कुमार, उमेश तुरी, भीम राउत, मुखिया बदरूद्दीन अंसारी, पंसस दिलखुश अंसारी, मुखिया प्रतिनिधि दिनेश प्रमाणिक, विजय राउत, तुलसी हरि, कृष्णा राउत, मनु राउत, रामु राउत, संतोष राउत, निरज भुइयां आदि का योगदान रहा. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-filaria-eradication-campaign-started-in-nirsa/">धनबाद:

निरसा में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही