Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : चैती दुर्गा पूजा में महासप्तमी पर निकली भव्य कलश यात्रा

Advertisement
Advertisement
Rajganj : राजगंज बजरंगबली दल सह चैती दुर्गा पूजा समिति द्वारा महासप्तमी पर भव्य और विशाल कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा बजरंग बली मंदिर से प्रारंभ हुई, जो लाल बाजार, हटिया, राजगंज बाजार, थाना कुल्ही होते हुए गली कुल्ही के बड़का बांध तालाब पहुंची. कलश यात्रा में 501 कलशों के साथ युवतियां, महिलाएं शामिल हुई. माता के जयकारे और धार्मिक उदघोषों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा. तालाब पहुंचने पर कर आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल भरवाया. मां दुर्गा की आराधना कर नवपत्रिका का स्वागत किया गया तथा ससम्मान डोली में सजा कर पूजा पंडाल लाया गया. पूजा स्थल पर नवपत्रिका स्थापित कर मां का श्रृंगार किया गया. इसी के साथ आज मां के पट खोल दिये गए. कलश यात्रा में पूजा समिति के सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे. पुलिस व्यवस्था भी चुस्त-दुरुस्त रही. यह भी पढ़ें :  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-action-will-be-taken-if-there-is-illegal-recovery-from-those-getting-treatment-on-ayushman-card/">धनबाद

: आयुष्मान कार्ड पर इलाज करानेवालों से अवैध वसूली हुई तो होगी कार्रवाई [wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही