Search

 
 
 

धनबाद: भादो अमावस्या पर महुदा मंदिर परिसर से निकली भव्य कलश यात्रा

 

गाजे बाजे व देवी देवताओं की झांकियों के बीच चल रही थीं 151 सुहागिन महिलाएं

Mahuda: श्री श्री भादो अमावस्या महोत्सव को लेकर गुरुवार 14 सितंबर को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई. शोभायात्रा महुदा मंदिर परिसर से महुदा बाजार पेट्रोल पंप होते हुए पुन मंदिर पहुंची. गाजे बाजे व देवी देवताओं की आकर्षक झांकियों के बीच युवक व युवतियां हाथों में निशान‌ लेकर चल रही थी. कलश यात्रा में मुख्य यजमान के रूप में पदुगोडा पंचायत के मुखिया महेश पटवारी उनकी धर्मपत्नी रीता पटवारी  सिर पर कलश लेकर चल रही थी. उसके पीछे 151 सुहागिन महिलाएं राजस्थानी वेशभूषा में चल रही थी.शोभायात्रा में ढाक पार्टी, आकर्षण का केंद्र बना रहा. कलश यात्रा में पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुरेश सिंह सहित दर्जनों लोग शामिल थे. मुख्य अतिथि जनशक्ति दल के सुप्रीमो सूरज महतो को मारवाड़ी समाज द्वारा आमंत्रित किया गया. उन्हें समाज के अध्यक्ष विश्वनाथ पटवारी ने पगड़ी पहना कर सम्मानित किया. मौके पर महेश पटवारी, पवन पटवारी,सरवन कु गोयल,ओम प्रकाश,सूरज कु पंडित, राजेंद्र संगी, मानु संगी  व मारवाड़ी समाज के लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही