Search

 
 
 

धनबाद: शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली गई भव्य कलश यात्रा

 

सिंह मेंशन सूर्यदेव सरोवर में भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने किया स्वागत

Dhanbad : धनबाद के कोयला नगर स्थित न्यू मुरली नगर से रविवार 27 अगस्त को शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा में सैकड़ों की संख्या में स्थानीय युवतियों व अन्य श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. कलश यात्रा न्यू मुरलीनगर से सिंह मेंशन स्थित सूर्यदेव सरोवर पहुंची, जहां भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने सभी श्रदालुओं का स्वागत   किया .सरोवर में पुजारियों के वैदिक मंत्रोच्चार व पूरे विधि विधान के साथ कलश पूजन किया गया. इसके बाद श्रद्धालुओं के साथ रागिनी सिंह भी कलश में जल भर कर पुनः मंदिर प्रांगण पहुंची. कलश यात्रा में सुजित कुमार वर्मा,प्रभु राम,  राधेश्याम पंडित,रामशरण पाल, संजय बर्णवाल, प्रदीप बर्णवाल के अलावा कई श्रद्धालु मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही