Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: निरसा के रांगामटिया गांव में निकली भव्य कलश यात्रा

Advertisement
Advertisement
Nirsa : निरसा (Nirsa) निरसा प्रखंड के रांगामटिया गांव स्थित सरसा शिव मंदिर परिसर से सोमवार 25 जुलाई को भव्य कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्र में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, जिप सदस्य संजय सिंह, जिप सदस्य दीपाली रोहिदास, मुखिया कमला देवी भी शामिल हुए. कलश यात्रा सरसा शिव मंदिर से निकल कर भागा बांध नदी घाट तक गयी. उसके बाद कलश में जल भरकर महिलाएं मंदिर पहुंची व पूजा अर्चना की. मौके पर मौजूद पंचायत जनप्रतिनिधियों ने बताया कि सावन मास के पावन अवसर पर यह कलश यात्रा निकाली गई है, ताकि बाबा भोलेनाथ भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखें और खेती-बाड़ी से जुड़े लोगों को लाभ मिल सके. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही