Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  संतोषी पूजा महोत्सव पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा

Katras :  कतरास (Katras). टाटा-सिजुआ 1 नंबर कॉलोनी में श्री श्री संतोषी पूजा महोत्सव पर गुरुवार 2 मार्च को दिन में 10 बजे कलश यात्रा निकाली गई जो  सिजुआ होते हुए 12 नंबर जोरिया नदी घाट पहुंची. वहां मंत्रोच्चार के साथ 151 कलश में जल भरा गया. फिर गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा वापस पहुंची. महोत्सव में रविवार 5 तारीख को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा. ख्याति प्राप्त भजन गायिका शहनाज अख्तर भजन प्रस्तुत करेगी. पूजा आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यहां पिछले 43 वर्षों से संतोषी माता पूजा महोत्सव मनाया जा रहा है. सदस्यों ने बताया कि इस महोत्सव के लिए व्यापक तैयारी की गई है. महोत्सव के दूसरे दिन पूजा अर्चना व भक्ति जागरण, चौथे दिन भव्य भक्ति जागरण एवं अंतिम दिन प्रतिमा विसर्जन होगा. समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार, सचिव सुरेन्द्र नोनियां, महामंत्री मनोज प्रसाद, गंगा हरी, मनोहर पांडेय आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही