Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : शनि जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा

Advertisement
Advertisement
Nirsa: निरसा (Nirsa) सोनारडंगाल स्थित श्री श्री संकटमोचन शनिदेव मंदिर में शनि जन्मोत्सव पर 14 वां तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव रविवार 29 मई को भव्य कलश व शोभा यात्रा के साथ शुरू हुआ. कलश यात्रा ने चिरकुंडा नगर का भ्रमण किया. कलश व शोभा यात्रा में 251 महिलाएं शामिल थी. बराकर नदी से कलश में जल भरकर महिलाएं मंदिर पहुंची. पूरा चिरकुंडा नगर भक्तिमय हो गया. जय शनिदेव..हर हर महादेव के जयकारे लगाए गए. गायत्री परिवार की ओर से संध्या में दीप यज्ञ हुआ. 30 मई को शनिदेव का तेलाभिषेक, कपड़ाभिषेक, प्रसाद वितरण के साथ रात में भगवती जागरण होगा. 31 मई को हवन पूजन, प्रसाद वितरण के साथ अनुष्ठान संपन्न हो जाएगा. मानव सेवा परिवार की ओर से शरबत वितरण किया गया. मौके पर पुजारी पंडित श्यामलाल शर्मा ज्योतिषी, नगर अध्यक्ष डब्लू बाउरी, पूर्व नगर अध्यक्ष मुरली तुरी, पार्षद सुशील चंद्रवंशी, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, महावीर शर्मा, गोपाल सिंह, संजय शर्मा, इंद्रदेव प्रसाद, पवन शर्मा, मुकेश साव, गुड्डू सिंह, बुलन बाउरी, मंजू अग्रवाल, अभिमन्यु कुमार, अशोक मालाकार, मनोज मलाकर, शशि कुमार, मटरु अग्रवाल, शांतनु तुरी, अरुण साव, अभिशेक पांडेय, विनोद जोशी, बजरंग पासवान, संतोष यादव,पवन साव, रामावतार शास्त्री, कुंती देवी, शर्मिला देवी, इंदू देवी, अंजू कुमारी आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही