Search

 
 
 

धनबाद:  सिंदरी में महायज्ञ के पहले दिन निकली भव्य कलशयात्रा

 
Sindri: सिंदरी (Sindri) गोशाला अटल चौक स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर प्रांगण में आठ दिवसीय श्री श्री मारुति नंदन महायज्ञ के पहले दिन मंगलवार 10 जनवरी को अहले सुबह यजमान सत्येंद्र सिंह की अगुवाई में भव्य कलशयात्रा निकाली गई. यजमान ने बताया कि कलशयात्रा में लगभग 401 स्थानीय महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर अटल चौक से दामोदर नदी घाट तक पैदल यात्रा की और कलश में जल भरा. नदी से वापस लौटकर महिलाओं ने जल भरे कलश को यज्ञस्थल के समीप रखा. इस कलशयात्रा में स्थानीय लोगों ने भी शिरकत की. इस साहित्याचार्य भगवताचार्य यज्ञाधीश आशीष आनंद जी महाराज सहित अरविंद गर्गाचार्य व यज्ञाचार्य ओंकारनाथ भी शामिल हुए और भक्तों का मार्गदर्शन किया. उन्होंने बताया कि कलशयात्रा के बाद बुधवार से रामकथा, पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश व अग्निस्थापन किया जाएगा. कथा का समापन 17 जनवरी को होगा. कलशयात्रा में सत्येंद्र सिंह, मुन्ना दूबे, दिनेश सिंह, विदेशी सिंह, धीरज सिंह, दीपू कुमार, नागेंद्र सिंह, कौशल सिंह, रंजीत पाठक, मिथुन बाल्मिकी, अशोक सिंह, राहुल सिंह, चुन्नू सिंह, अजय सिंह, अनिरुद्ध सिंह सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही