Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : तोपचांची के बिनोद बिहारी महतो इंटर महिला कॉलेज में 23 को भव्य करम महोत्सव

Advertisement
Advertisement
ऋषिकेश महतो मेमोरियल पब्लिक एजुकेशन ट्रस्ट ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
Topchanchi : तोपचांची प्रखंड के मदैयडीह स्थित बिनोद बिहारी महतो इंटर महिला महाविद्यालय में मंगलवार 19 सितंबर को ऋषिकेश महतो मेमोरियल पब्लिक एजुकेशन ट्रस्ट की ओर से प्रेस वार्ता की गई. प्रेस वार्ता के दौरान विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी ने बताया कि ऋषिकेश महतो मेमोरियल पब्लिक एजुकेशन ट्रस्ट की ओर से 23 सितंबर शनिवार को करम महोत्सव 2023 का आयोजन तोपचांची प्रखंड के मदैयडीह स्थित बिनोद बिहारी महतो इंटर महिला महाविद्यालय में किया जा रहा है.
उन्होंने बताया कि महोत्सव में सम्मिलित होने वाली टीम को किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा. टीम में अत्यधिक 10 सदस्य व कम से कम 6 सदस्य होंगे. महोत्सव में केवल पारंपरिक करम गीत ही मान्य होगा. महोत्सव में बेहतर प्रदर्शन करने वाली प्रथम, द्वितीय व तृतीय टीम को पुरस्कार दिया जाएगा. कहा कि महोत्सव में सम्मिलित होने वाली सभी टीमों को सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा. मौके पर प्रतोष महतो, उत्तम महतो, राजकुमार महतो, बलदेव महतो, राजेश कुमार, ओम प्रकाश, दीपक कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.
यह">https://lagatar.in/dhanbad-two-friends-clashed-over-the-issue-of-eloping-with-a-girl-one-injured-the-other-went-to-jail/">यह

भी पढ़ें : धनबाद  : युवती को भगाने की बात पर दो दोस्त भिड़े, एक घायल, दूसरा गया जेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही