धनबाद: चिरकुंडा में भगवान धर्मराज की पूजा की भव्य तैयारी
Maithan : चिरकुंडा नगर क्षेत्र के डुमरकुंडा पुराना बस्ती स्थित मंदिर प्रांगण में भगवान धर्मराज की पूजा व मेला की भव्य तैयारी को लेकर 2 मई मंगलवार को बैठक हुई. पूजा के संबंध में जानकारी देते हुए मंदिर के मुख्य पुजारी डॉ. नित्यानंद चक्रवर्ती ने बताया कि हर वर्ष बुद्ध पूर्णिमा के दिन यहां भगवान धर्मराज की भव्य पूजा-अर्चना की जाती है. इस मौके पर मेला भी लगाया जाता है. इस वर्ष यह पूजा 4 मई से 6 मई तक तीन दिन चलेगी. पुजारी ने बताया कि पूजा करीब 250 वर्षों से होती आ रही है. उन्होंने बताया कि ढ़ाई सौ साल पहले काशीपुर के राजा महाराज गुरू नारायण सिंहदेव ने 52 बीघा जमीन पूर्वजों को दान में दी थी. यह जमीन कर मुक्त था. इसके बाद पूर्वजों ने भगवान धर्मराज की मंदिर निर्माण कर विधिवत पूजा अर्चना प्रारंभ की, जो अब तक चली आ रही है. बुद्ध पूर्णिमा को यहां भव्य समारोह में पूजा अर्चना की जाती है. बैठक में चिरकुंडा नगर परिषद के पूर्व नगर अध्यक्ष डब्ल्यू बाउरी, पूर्व उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, अजय पासवान, रंजीत पासवान, पतितपावन देवघरिया, नवगोपाल देवघरिया, बिट्टू चक्रवर्ती, दयामय देवघरिया, मधुसुदन देवघरिया, विजय देवघरिया, धनंजय देवघरिया, रामप्रसाद देवघरिया, दामोदर चक्रवर्ती, गौरांग सुंदर चक्रवर्ती आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Leave a Comment