Search

 
 
 

धनबाद : वैष्णो देवी मंदिर झरिया के स्थापना दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा

 
Jharia : झरिया के बाटा मोड़ स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर का 16वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया. बुधवार को मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए. शोभायात्रा बाटा मोड़, चार नंबर टैक्सी स्टैंड, धर्मशाला रोड, चिल्ड्रन पार्क, लाल बाजार, लक्ष्मीनिया मोड, सब्जी पट्टी होते हुए वापस मां वैष्णो देवी दरबार पहुंची. माता के जयकारे से वातवारण गुंजायमान रहा. शोभायात्रा में देवाधिदेव भगवान शंकर, और उनके भूत-पिशाच आकर्षण का केंद्र रहे. साथ ही हनुमान जी की वेश भूषा में शामिल श्रद्धालु देखते ही बन रहे थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में बाबा विजय स्वर्णकार, धनेसर गुप्ता, दिलीप आडवाणी, अरिंदम बनर्जी, महेंद्र सिंह, अजय वर्मा, सत्यदेव पांडे, अरुण साव, मनोज केसरी, सुनील स्वर्णकार, अमन स्वर्णकार, कन्हैया स्वर्णकार, आकाश स्वर्णकार, विकास कुमार, यश झा, अंकित साव आदि की अहम भूमिका रही. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/illegal-liquor-distillery-demolished-in-bokaro-300-liters-of-country-liquor-seized/">बोकारो

में अवैध शराब की भट्ठी ध्वस्त, 300 लीटर देसी शराब जब्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही