Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: निरसा व टुंडी में प्रधानमंत्री के मन की बात का भव्य प्रसारण

Nirsa: निरसा (Nirsa)  निरसा के पोद्दारडीह में विधायक अपर्णा सेनगुप्ता के नेतृत्व में लगभग 100 महिलाओं ने पीएम मोदी के मन की बात सुनी. आज भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा ने मन की बात टुंडी विधान सभा के बूथ संख्या 30 में आदिवासी भाई बहनों के साथ सुनी.   [caption id="attachment_624325" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/tundi-man-300x225.jpeg"

alt="" width="300" height="225" /> टुंडी में आदिवासी महिलाओं के साथ मन की बात सुनते ज्ञान रंजन सिन्हा[/caption] भाजपा से जुड़े लोगों के साथ पहले वंदे मातरम गीत गा कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया. पीएम मोदी ने देश की जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि मन की बात मेरे लिए पूजा है. मेरे लिए आस्था और व्रत है. मन की बात आध्यत्मिक यात्रा है. मैं मन की बात के जरिए जनता से जुड़ा और हर वर्ग के लोगों को जुड़ने की अपील की. पीएम मोदी ने कहा कि हमें दूसरों के गुणों की पूजा करनी चाहिए. बता दें कि 3 अक्टूबर 2014 को पहली बार प्रसारित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रमुख संबोधन का आज 100 वां एपिसोड पूरा हो गया, जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा. महिलाओं ने कहा कि पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री आवास,उज्वला योजना,जन धन खाता से महिलाओं को काफी लाभ व सम्मान दिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही