Search

 
 
 

धनबाद: जेपीएससी की परीक्षा में सफलता पर गोपेश का भव्य स्वागत

 
Sindri : सिंदरी (Sindri ) सुरूंगा कुम्भकार टोला निवासी पतित पावन कुम्भकार के पुत्र गोपेश कुम्भकार के जेपीएससी की परीक्षा में 150 वां रैंक हासिल करने के बाद बलियापुर प्रखंड के कुसमाटांड़ मोड़ पहुंचने पर कई गांवों के लोगों ने गाजे बाजे और आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया. मौके पर रामचंद्र कुंभकार, चंडी चरण देव, मुखिया विजय कालिंदी, सनातन रविदास, सतीश महतो, पांडव रजक, अनिल अग्रवाल, दीपक रजक, रमेश रजक, दिलीप रजक, महावीर कुंभकार नंदू कुंभकार, प्रदीप कुम्भकार, बलराम कुंभकार, लखन कुंभकार, सुदाम देव, प्रदीप कुमार देव, मनोज रवानी, चौधरी चरण महतो, परमेश्वर महतो, परमेश्वर रवानी, राधेश्याम रजक, हरिहर रवानी आदि मौजूद थे. गोपेश तीन भाइयों में सबसे छोटा है. उसने कुसमाटांड़ हाईस्कूल से मैट्रिक व सिंदरी कॉलेज से इंटर पास किया है. उसने दिल्ली में रहकर जेपीएससी की तैयारी की. किसी कोचिंग का सहारा नहीं लिया और दूसरे प्रयास में बाजी मार ली. गोपेश की इस सफलता से सुरूंगा, कुसमाटांड़, निपनिया, मुकुंदा, पहाड़ीगोड़ा समेत आसपास गांव के लोगों में हर्ष का माहौल है. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-agneepath-scheme-playing-with-the-future-of-youth-and-security-of-the-country-aisa/">धनबाद:

अग्निपथ योजना युवाओं के भविष्य और देश की सुरक्षा से खिलवाड़ : आइसा [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही