Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) सरकारी स्कूल के भवनों में नया रंग चढ़ना है, अभी तक एक भी स्कूल का रंग नही बदला है. आदेश के बाद भी किसी स्कूल का रंग रोगन नहीं कराया गया है. शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने कहा था कि स्कूलों में पेयजल, शौचालय, और बिजली आदि की कमी हो तो उसकी जानकारी दें. बच्चों की औसत स्थिति में सुधार किया जाए. जिन स्कूलों में पेयजल नहीं है, वहां झमाड़ा से कनेक्शन लेने की बात कही थी. जिला शिक्षा कार्यालय के एई बिनोद कुमार ने बताया कि सभी स्कूलों को ग्रांड इनरोलमेंट पर पैसा भेजा जा रहा है. एपीओ प्रदीप ने बताया कि बच्चों की संख्या के आधार पर स्कूलों को रंग रोगन के लिए पैसा भेजा जा रहा है. बताया कि जिस सरकारी विद्यालय में 130 बच्चे हैं, उन्हें 10 हजार, 31 से 100 है उनको 25 हजार, 100 से 250 है, उन्हें 50 हजार, 250 से 1000 हजार बच्चे हैं वहां 75 हजार, जहा 1 हजार से अधिक बच्चे हैं, वहां एक लाख रुपये दिये गए हैं. कहां कि सभी सरकारी स्कूलों को पैसा चला गया है. बताया कि सरकारी स्कूलों में कहीं कहीं रंग रोगन की प्रक्रिया जारी है तो कहीं अभी शुरू भी नहीं हुआ है. अब सरकार द्वारा राशि दी जा रही है, उसके बाद भी कार्य प्रगति पर नहीं है. स्कूलों का कई सालों से रंग रोगन नहीं किया गया है. कई स्कूल देखने में खंडहर की तरह लगते हैं. शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो ने कहा था कि 20 दिनों के अंदर स्कूलों का रंग रोगन करा लिया जाए. [wpse_comments_template]
धनबाद: सरकारी स्कूलों के रंग रोगन के लिए 6 करोड़ 16 लाख 95 हजार का अनुदान
Last Updated: Jul 22, 2022 12:00 AM (IST)