Search

 
 
 

धनबाद: कुसुंडा एरिया की शानदार उपलब्धि, पूरे बीसीसीएल में द्वितीय स्थान

 
Putki : पुटकी (Putki) कुसुंडा एरिया ने वित्तीय वर्ष 2022-23 में शानदार उपलब्धि अर्जित करते हुए 790 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित करते हुए पूरे बीसीसीएल में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है. पिछले वर्ष एरिया को 474 करोड़ रुपये का फायदा हुआ था. महाप्रबंधक  वी के गोयल ने मटकुरिया ऑफिसर्स क्लब में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में यहजानकारी दी. जीएम ने कहा कि एरिया वित्तीय वर्ष में  61 लाख 30 हजार 10 मीट्रिक टन कोयला का उत्पादन व 61 लाख 74 हजार 679 मीट्रिक टन डिस्पैच कर पहले स्थान पर रहा, जबकि वित्तीय वर्ष में 50 हजार मीट्रिक टन कोयला के उत्पादन व 52.90 मीट्रिक टन कोल डिस्पैच करने का लक्ष्य तय किया गया था. कोयला उत्पादन में 123 % की उपलब्धि तथा 21 % का ग्रोथ दर्ज किया गया. वहीं कोल डिस्पैच में 117% की उपलब्धि व 15% का ग्रोथ दर्ज हुआ. ओवर बर्डन 208 लाख 46 हजार 541 मीट्रिक टन हटाया गया. वित्तीय वर्ष 2021-22 में एरिया ने 50 लाख 48 हजार 114 मीट्रिक टन कोयला का उत्पादन व 53 लाख 66 हजार 740 मीट्रिक टन डिस्पैच किया था.महाप्रबंधक ने बताया कि धनसार में कंपनी द्वारा संचालित पैच में भी 5.50 लाख मीट्रिक टन टारगेट के विरुद्ध 6 लाख 36 हजार मीट्रिक टन कोयला का उत्पादन किया गया.

      साल भर में मेहनत का प्रतिफल : महाप्रबंधक

जीएम वी के गोयल ने कहा कि ऑफिसर्स ,श्रमिकों की मेहनत व यूनियन प्रतिनिधियों के सहयोग का प्रतिफल है कि कुसुंडा एरिया ने नई उपलब्धि व ऊंचाई हासिल की है. आपसी सहयोग व टीम भावना के कारण एरिया उत्पादन व डिस्पैच लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल रहा.

       तीन नए पैच से 8 लाख मीट्रिक टन उत्पादन होगा

जीएम ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए कुसुंडा एरिया को 65.50 लाख मीट्रिक टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य मिला है. नए वित्तीय वर्ष में कुसुंडा एरिया में धनसार पैच सी ,ईस्ट बसेरिया व गोन्दूडीह पैच एस खुलेगा. ईस्ट बसेरिया में ओबी हटाने का काम शुरू हो गया है. गोन्दूडीह में तीन से चार माह में काम शुरू हो जाएगा. तीनों पैच से एक साल में 6-8 लाख मीट्रिक टन कोयला का उत्पादन किया जाएगा. फिलहाल एना,एनजीकेसी,गोन्दूडीह में आउटसोर्सिंग से व धनसार में कम्पनी द्वारा संचालित पैच संचालित है. जीएम ने सभी अधिकारी,कर्मचारी को नई उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि कुसुंडा एरिया नए वित्तीय वर्ष के टारगेट को भी हासिल करेगा. प्रेस कांफ्रेंस में एजीएम सतीश कुमार सिंह,एके सिंह, सोमनाथ मल्लिक, एपीएम डॉ के एस सिन्हा, उमंग ठक्कर, एच के मिश्रा, प्रणव दास, अतुल शर्मा आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही