Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बीआईटी में प्लेसमेंट सीजन की शानदार शुरुआत, 100 को मिला जॉब ऑफर

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  कोरोना जैसी महामारी का असर धनबाद जिले के तकनीकी संस्थानों में नहीं के बराबर पड़ा है. जहां आईआईटी-आईएसएम में प्री प्लसमेंट ऑफर (पीपीओ) की शानदार शुरुआत हुई है, तो सिंदरी स्थित बीआईटी में एकेडमिक सत्र 2022-23 के लिए कैंपस प्लेसमेंट सीजन की शानदार शुरुआत हुई है. अगस्त महीने में सत्र शुरू होने के साथ ही संस्थान में देश-विदेश की मल्टीनेशनल कंपनियां प्लेसमेंट के लिए पहुंचने लगी हैं. पहले 25 दिन में ही संस्थान के 100 से अधिक छात्रों को शानदार पैकेज पर जॉब प्लेसमेंट ऑफर मिल चुका है. संस्थान के प्लेसमेंट सेल की ओर से मिली जानकारी के अनुसार इस एकेडमिक वर्ष में 150 से अधिक कंपनियों को कैंपस प्लेसमेंट के लिए आमंत्रण भेजा गया है. छात्रों के अनुसार इस वर्ष की कैंपस प्लेसमेंट अब तक की सबसे बेहतर शुरुआत है. पिछले वर्ष अगस्त महीने में 100 से कम छात्रों को प्लेसमेंट मिला था. यह भी पढ़ें:  धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-1000-people-will-cycle-on-the-initiative-of-mayumn-on-national-sports-day/">धनबाद:

नेशनल स्पोर्ट्स डे पर मायुमं की पहल पर 1000 लोग चलाएंगे साइकिल [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही