Search

 
 
 

धनबाद : एसीसी प्लांट सिंदरी में ग्रीन बिल्डिंग सेंटर का हुआ उद्घाटन

 
Sindri : सिंदरी (Sindri) सीमेंट निर्माता कंपनी एसीसी लिमिटेड ने सील नेक्स्ट इंफ्राकॉन के माध्यम से बुधवार 10 अगस्त को एसीसी प्लांट सिंदरी में अपने अत्याधुनिक ग्रीन बिल्डिंग सेंटर का उदघाटन किया. ग्रीन बिल्डिंग सेंटर के माध्यम से एसीसी ने देश में सास्टेनेवल कंस्ट्रक्शन और ग्रीन फ्यूचर के प्रति अपनी प्रतिबद्धत्ता को एक बार फिर मजबूती से व्यक्त किया है. ऐसे केन्द्रों के माध्यम से एसीसी का लक्ष्य भारत में बिकाशसील शहरों के प्रति सामाजिक, पर्यावरणीय और वित्तीय प्रभाव पैदा करना है. ग्रीन बिल्डिंग सेंटर एक आधुनिक सुविधा है, जो उत्पादन उत्कृष्टता सुनिश्चित करती है. उदघाटन समारोह में एसीसी लिमिटेड (जीबीसी) के इंडिया हेड दानिश रसीद, एसीसी सिंदरी के कारखाना निदेशक अतुल दत्ता, नेप्चून इंडिया लिमिटेड के एमडी राजेंद्र पांचाल, एसयु हेड पावन खरे, सील नेक्स्ट इंफ्राकॉन के सीइओ एमएन सील, कारख़ाना प्रबंधक आकाश सील, मुकुल सील, एसीसी के उच्च पदाधिकारी, सीमेंट आपूर्तिकर्ता, वितरक, इंजीनियर सहित शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही