Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : ग्रीन कार्डधारियों को साल में सिर्फ एक बार मिल रहा अनाज

Advertisement
Advertisement

सवाल करने पर डीलर करता है गाली-गलौज, मुखिया, सीओ से शिकायत का भी असर नहीं

Dhanbad: जिले में ग्रीनकार्ड धारियों को या तो सही ढंग से अनाज नहीं मिल रहा है या कभी मिलता ही नहीं है. महुदा थाना क्षेत्र के सिंगडा पंचायत के लोगों की पीड़ा ऐसी ही है. उपभोक्ताओं का कहना है कि पीडीएस डीलर्स (जन वितरण दुकानदार) कुछ थाह-पता लगने ही नहीं देता है. साल में कभी एकाध बार अनाज मिल जाता है. सिंगडा निवासी अतिसी चौधरी कहते हैं कि उनके पास ग्रीन कार्ड है. राशन शेखर सिंह नामक पीडीएस डीलर से मिलता है. परंतु साल में सिर्फ एक बार ही मिलता है. इस साल भी डीलर ने राशन देने के बाद कहा ‘अब जाकर सो जाइए, अगले साल आइयेगा’. हालांकि अन्य जगहों पर हर माह राशन मिल रहा है. विरोध करने पर डीलर गाली गलौज करता है. कहता है जहां शिकायत करनी है, कर दो, कुछ नहीं बिगड़ेगा. सिंगडा के ही साहिल अंसारी, जानी बाबू अंसारी, अब्दुल कलाम अंसारी, बेलाल अंसारी सहित गांव के अन्य ग्रीन कार्डधारियों की भी स्थिति यही है. उन्हें भी हर माह राशन नहीं मिल रहा है. मुखिया, सीओ के पास शिकायत करने के बाद भी कोई लाभ नहीं हुआ. इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन उठाना जरूरी नहीं समझा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही