Search

धनबाद: पृथ्वी के तापमान में वृद्धि के लिए ग्रीन हाउस गैस जिम्मेदार : डॉ भानु

आरएस मोर कॉलेज में "भूमंडलीय ऊष्मा व जलवायु परिवर्तन पर सेमिनार

Dhanbad : आरएस मोर कॉलेज गोविंदपुर में 16 जून शुक्रवार को "भूमंडलीय ऊष्मा एवं जलवायु परिवर्तन : चुनौतियां एवं अवसर" विषयक सेमिनार का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि सिम्फ़र धनबाद के वरीय वैज्ञानिक डॉ भानु पांडे ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में पृथ्वी का औसत तापमान लगभग एक डिग्री सेल्सियस बढ़ा है. इसके लिए जिम्मेदार ग्रीन हाउस गैस है. सिम्फ़र के अन्य वैज्ञानिक डॉ सुदर्शन सिंह राठौर ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के नकारात्मक परिणाम को रोकने में आम जनता की भी भागीदारी जरूरी है. इसके पहले सेमिनार की शुरुआत प्राचार्य डॉ प्रवीण सिंह, सिम्फ़र के दोनों वैज्ञानिक, भाजपा महिला मोर्चा धनबाद ग्रामीण की महिला महामंत्री नीतू शंकर ने किया. भूगोल विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा नाट्य मंचन द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया. संचालन भूगोल विभाग की प्रो अंजू कुमारी एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ कुहेली बनर्जी ने किया. सेमिनार में प्रो त्रिपुरारी कुमार, डॉ अमित प्रसाद, डॉ अवनीश मौर्या, प्रो सत्य नारायण गोराई, प्रो स्नेहलता होरो, मो शारिक, सुजीत मंडल गोविंद कुमार महतो, मुकेश कुमार महतो व सैंकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp