Search

 
 
 

धनबाद: दूल्हे के पिता ने चेक लौटाया, कायम की दहेज मुक्त विवाह की मिसाल

 
Bhuli: दहेज जैसी कुप्रथा को समाप्त करने की ओर अग्रसर समाज के लिए भूली ए ब्लॉक निवासी राजू बाल्मीकि ने मिसाल कायम की है. यूको बैंक में कार्यरत भूली ए ब्लॉक बाल्मीकि नगर निवासी राजू बाल्मीकि मंगलवार 30 मई को अपने बेटे आकाश बाल्मीकि की बारात लेकर रांची किशोरगंज बाल्मीकि नगर लाला राम लोहरा पहुंचे. वहां दुल्हन पक्ष की ओर से दहेज में 1 लाख 51 हजार का चेक दिया गया. परंतु दूल्हा के पिता राजू बाल्मीकि ने पूरे समाज के सामने हाथ जोड़कर सिर्फ 1 रुपया लिया और चेक वापस लौटा दिया. उन्होंने कहा कि वह दहेज के सख्त विरोधी हैं और कामना करते हैं कि पूरा समाज इस कुप्रथा से मुक्त हो. विवाह समारोह में बाल्मीकि महापंचायत के महामंत्री सुभाष बाल्मीकि, जिला अध्यक्ष पंकज बाल्मीकि, राहुल बाल्मीकि, दीपू बाल्मीकि, गंगा बाल्मीकि, शंकर बाल्मीकि, प्रभात बाल्मीकि, जुगल किशोर कांगड़ा सहित समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे. सभी ने दूल्हे के पिता की प्रशंसा की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही