Maithon : ईसीएल मुगमा एरिया के कापासारा आउटसोर्सिंग कोलियरी क्षेत्र में 8 जनवरी को दोपहर बाद करीब 3 बजे तेज आवाज के साथ फिर भू-धंसान हुई. करीब पांच फीट तक जमीन धंस गई और 100 फीट के दायरे में उसमें मोटी-मोटी दरारें पड़ गई हैं. इस बार अवैध खनन स्थल से काफी दूर धूल फैक्ट्री के पास घटना घटी. फैक्ट्री की दीवार भी फट गई है. बंगाल बिहार धौड़ा के चार-पांच घरों में भी दरारें पड़ गईं. दो माह के भीतर भू-धंसान की यह तीसरी घटना है. लोगों ने बताया कि तेज आवाज के साथ जमीन फटने से लगा जैसे भूकंप आ गया है. डर से वे लोग घर से बाहर निकल गए. पिछले 18 नवंबर को इसी स्थान पर एक सौ मीटर के दायरे में तेज आवाज के साथ भू-धंसान हुई थी, जिसमें अवैध खनन में लगे 25-30 लोगों के दबने की आशंका जतायी गयी थी. दूसरी बार 29 दिसंबर को 50 फीट के दायरे में जमीन फट गई थी, इस बार भी अवैध कोयला खनन में जुटे लोग बाल बाल बच गय थे. हालांकि तीसरी घटना अवैध मुहाने से थोड़ी दूर घटी है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-explosion-in-topchanchi-vegetable-market-6-people-serious-chaos/">धनबाद
: तोपचांची सब्जी बाजार में विस्फोट, 6 लोग गंभीर, अफरातफरी [wpse_comments_template]
: तोपचांची सब्जी बाजार में विस्फोट, 6 लोग गंभीर, अफरातफरी [wpse_comments_template]
Leave a Comment