Search

 
 
 

धनबाद : मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट में किंग्स वॉरियर को हरा ग्रो मोर की टीम बनी चैंपियन

 
Dhanbad : धनबाद प्रेस क्लब की ओर से आयोजित चार दिवसीय मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन शुक्रवार को हुआ. खिताबी मुकाबले में किंग्स वॉरियार को हराककर ग्रो मोर की टीम चैंपियन बनी. रेलवे ग्राउंड में खेले गए फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्रो मोर की टीम ने 20 ओवर में 170 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाबी पारी खेलने उतरी किंग्स वॉरियर की टीम निर्धारित ओवर में 8 विकेट खोकर 129 रन पर सिमट गई. इस तरह ग्रो मोर की टीम 41 रनों से जीत दर्ज कर विजेता बनी. प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब ग्रो मोर टीम के दीपक कर्मकार को मिला. दीपक ने 81 रनों की शानदार पारी खेली. समापन समारोह में मुख्य अतिथि आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट सैयद सरफराज अहमद ने विजेता और उप विजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. मौके पर ग्रो मोर की प्रोपराइटर सविता कुमारी समेत सभी प्रायोजकों व दैनिक अखबार के संपादक उपस्थित थे. धनबाद प्रेस क्लब के अध्यक्ष अशोक शर्मा व अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-the-lock-of-isri-bazar-radha-krishna-temple-was-broken-and-valuables-including-the-crown-were-stolen/">गिरिडीह

: इसरी बाजार राधा कृष्ण मंदिर का ताला तोड़ मुकुट समेत कीमती सामान की चोरी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही