Search

 
 
 

धनबाद : जीआरपी ने गिरफ्तार व्यक्ति से बरामद किया चोरी का मोबाइल

 

पूछताछ के बाद भेजा जेल, गिरोह का सरगना है आरोपी

Maithon :  कुमारधुबी जीआरपी ने गिरफ्तार शौकत अली से चोरी का मोबाइल बरामद कर लिया है और गहन पूछताछ के बाद उसे 19 जुलाई बुधवार को धनबाद जेल भेज दिया. जीआरपी प्रभारी राकेश कुमार रवि ने बताया कि 18 जुलाई मंगलवार को ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस से आसनसोल की एक छात्रा अंशु कुमारी धनबाद जा रही थी. ट्रेन में शौकत अली ने  उसके बैग से मोबाइल चोरी कर ली. पीड़ित छात्रा ने कुमारधुबी जीआरपी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. उसके बाद गुप्तचरों के सहयोग से जाल बिछाकर मंगलवार को ही सियालदह जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन से उतरते ही शौकत अली को गिरफ्तार कर लिया गया. तीन घंटे के अंदर ही छात्रा का मोबाइल बरामद कर लिया गया. वह शातिर अपराधी है. इससे पूर्व भी वह तीन-चार बार जेल जा चुका है. बताया कि वह चिरकुंडा नीचे बाजार का रहने वाला है. उसके गैंग में करीब आधा दर्जन से अधिक अपराधी शामिल हैं. सभी पश्चिम बंगाल व जामताड़ा क्षेत्र के रहनेवाले हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही